फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड: सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, एक नागरिक की मौत, एक जवान शहीद

Wed, 07 Jun 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नागालैंड में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में सेना ने एनकाउंटर करके तीन आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक इस ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक के मारे जाने की आशंका भी है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है।  Nagaland: Three terrorists killed, one jawan lost his life & three jawans injured in an encounter, operation still underway. pic.twitter.com/nKf12Wd4Sd — ANI (@ANI_news) June 7, 2017 सरकार की हिंसा, जबरन वसूली और सुरक्षा बलों पर हमले में गिरावट की घोषणा के बाद ये मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय ने एनडीए सरकार के तीन साल पर डेटा जारी किया था। गृह मंत्रालय से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2012 में सिर्फ 484 ऐसी घटनाएं हुईं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के शासन के दौरान 2012 में ऐसी घटनाएं 1,025 और 2013 में 732 थीं। 

बता दें इससे पहले मई में नागालैंड के सुदूरवर्ती इलाके में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला बोल दिया था।  हमले में असम राइफल्स के सात और सेना का एक जवान शहीद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें