फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: फोर्ट इलाके में इमारत का हिस्सा गिरा, मलबे में पांच से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका

Fri, 25 Jun 2021 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दक्षिणी मुंबई स्थित आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। फोर्ट इलाके में एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया। हालांकि, 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं कुछ लोगों के दबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन
मुंबई में इमारत का हिस्सा गिरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। फोर्ट इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। हालांकि अभी तक किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 40 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।  वहीं कम से कम 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक,  पांच मंजिला इमारत दक्षिण मुंबई स्थित फोर्ट इलाके में था।  घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी है और इसके अंदरुनी हिस्सों में मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत के तीसरी और चौथी मंजिल के स्लैब्स गिर गए।  उन्हें सही सलामत बिल्डिंग से निकाला गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें