पिछले कुछ दशकों में हरे रंग का चलन एक प्रवृत्ति बन गया है। इसलिए यह
शाकाहारी और ज्यादा शाकाहारी बन गया है। शाकाहारी का मतलब हम सिर्फ भोजन से लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी शाकाहारी जूते के बारे में सोचा है?
बता दें कि फैशन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी ने शाकाहारी
जूते को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक में एक्सपो स्टॉल का आयोजन किया है। कंपनी पशुओं की सुरक्षा के लिए इन जूतों को बढ़ावा दे रही है। कंपनी का उद्देश्य है कि ऐसा करके उन जानवरों को बचाया जाए जिससे जूते चप्पलों को बानाने के लिए जानवरों की खाल का उपयोग किया जाता है। उनका कहना है कि शाकाहारी जूते को बढ़ावा देने के लिए यह सही मंच है। इसके जरिए उन्होंने अहिंसा का भी संदेश दिया है।