फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: जन्म लेते ही संक्रमित हुई बच्ची, 14 दिन जिंदगी के लिए जूझी, प्लाज्मा भी नहीं बचा पाया जान

Fri, 16 Apr 2021 03:34 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात के सूरत में एक 14 दिन की बच्ची कोरोना वायरस के आगे हार मान गई। नवजात बच्ची को प्लाज्मा भी चढ़ाया गया लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। संक्रमित मां की वजह से बच्ची में कोरोना वायरस आया था।
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना अब छोटे-छोटे बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हर दिन कोरोना के संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और साथ में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 दिन की बच्ची ने कोरोना की चपेट में आने के बाद अपना दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि बच्ची जन्म के दो दिन बाद ही कोरोना संक्रमित पाई गई थी। बच्ची को प्लाज्मा भी चढ़ाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची की मां को कोरोना के लक्षण थे लेकिन उसने यह बात किसी को नहीं बताई। कोरोना के लक्षण होने के बाद भी महिला अपना दूध अपनी बच्ची को पिलाती रही, जिसका सीधा असर बच्ची के स्वास्थ्य पर पड़ा। 

कोरोना संक्रमित बच्ची को इलाज के लिए सूरत के वराछा स्थित डायमंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस अस्पताल में बच्ची को इलाज के दौरान प्लाज्मा भी चढ़ाया गया लेकिन बच्ची की जान को नहीं बचाया जा सका। वराछा के अस्पताल के दौरान नवजात बच्ची इस खतरनाक वायरस के आगे हार गई और गुरुवार को बच्ची का निधन हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बच्चों को अपनी चपेट में ज्यादा ले रही है। सूरत में ही अब तक तीन बच्चों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। एक दिन पहले ही सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में भी 14 दिन के नवजात बच्चे ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें