फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बागः प्रदेश के एक मंत्री ने बांधे पुलिस के हाथ

Sat, 04 Jun 2016 04:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर बाग में जुटी भीड़ खदेड़ने के लिए कई दफा कोशिश हुई लेकिन हर बार सियासी दखल के कारण पुलिस के हाथ बंधे रहे। प्रदेश सरकार के एक मंत्री तो इस संबंध में अफसरों से बात भी करते थे। वह अधिकारियों से कहते कि कुछ दिन के बाद यह खुद ही निकल जाएंगे लिहाजा सख्ती न की जाए।
विज्ञापन


शुरुआत में तो जवाहर बाग पर कब्जा करने वालों की संख्या मुश्किल से 500 के करीब ही थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर ढाई से तीन हजार तक हो गई थी। जब संख्या बढ़ी तो यह लोग पुलिस पर हावी होते चले गए।

अधिकारी इन्हें निकालने की कोशिश करते लेकिन ऊपर से पड़ने वाले दबाव के कारण खामोश हो जाना पड़ता। कुछ अधिकारियों का कहना था कि एसपी सिटी इस प्रकरण पर सबसे ज्यादा गंभीर थे। वह कई दफा प्लानिंग के साथ जवाहर बाग खाली कराने जाते मगर उन्हें जरूरत के हिसाब से फोर्स ही नहीं मिलती थी। वह कई दफा अधिकारियों के पास भी गए मगर हर बार टाल दिया जाता
विज्ञापन
विज्ञापन

था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें