कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक रविवार यानी आज होगी। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सांसदों को संबोधित करेंगी। इस दौरान पार्टी के नए अध्यक्ष और मानसून सत्र में सरकार को घेरने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है ताकि दोनों सदनों में पार्टी के कामकाज को प्रभावी और सुविधाजनक बनाया जा सके।
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि, कथित कोरोना कुप्रबंधन और वैक्सीन की कमी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों के साथ संसद के मानसून सत्र के तूफानी होने की उम्मीद है।