जवाहर लाल नेहरू विवि के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की बिहार के पटना में आयोजित एक सभा में जबरदस्त हंगामा हो गया। यही नहीं कार्यक्रम में लाठी-डंडे भी चले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना के एसकेएम मॉल में आयोजित कन्हैया कुमार की सभा में उन्हें काले झंडे दिखाए गए।
इस सभा में जमकर-मारपीट भी हुई। बताया गया कि हंगामा उस वक्त हुआ जब कन्हैया सभा के मंच पर मौजूद थे और एक युवक ने काला झंडा दिखाया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया।
बाद में पुलिस ने किसी तरह युवक को सभास्थल से बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मालूम हो कि एआइएसएफ और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया था। एआइएसएफ सीपीआई का यूथ विंग है।
WATCH: Kanhaiya Kumar's supporters beat up man after he showed black flag to Kanhaiya during his speech in Patnahttps://t.co/2nrmG3pMHK
— ANI (@ANI_news) May 1, 2016