फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 फर्जी कंपनियां चला रहा व्यक्ति गिरफ्तार, 82.23 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट किया जारी

Tue, 19 Jan 2021 03:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

46 फर्जी कंपनियों का संचालन कर रहे और 82.23 करोड़ रुपये के मूल्य का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) जारी करने के मामले में एक व्यक्ति को जीएसटी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सोमवार को वित्त मंत्रालय ने दी।

विज्ञापन


केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय के अधिकारियों ने पूर्वी दिल्ली में फर्जी कंपनियों के नाम पर फर्जी आईटीसी तैयार करने और उन्हें जारी करने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। फर्जी कंपनियों के नेटवर्क का संचालन अरविंद कुमार कर रहा था।

वह बिलों की कुल रकम का चार से साढ़े चार फीसदी कमीशन लेकर फर्जी आईटीसी जारी करता था। अब तक की जांच में 46 फर्जी कंपनियों का पता चला है। इनका संचालन अरविंद और उसके सहयोगी कर रहे थे। इन कंपनियों की कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं थी और इनका इस्तेमाल केवल फर्जी आईटीसी जारी करने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बयान में कहा कि आरोपियों ने 541.13 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों का 82.23 करोड़ रुपये आईटीसी जारी किया था। इस आंकड़े के और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि मामले की जांच अभी चल रही है। डाटा की विस्तृत जांच के बाद अधिकारियों ने 15 से 17 जनवरी के बीच में 21 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान फर्जी कंपनियों के नेटवर्क का पता चला। आरोपी 2017 से ही फर्जी आईटीसी जारी करने का काम कर रहे थे। आरोपी अरविंद को 31 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें