एक युवक नागपुर में आकाशवाणी चौक पर एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक आत्महत्या के इरादे से टॉवर पर चढ़ा था, उसने टॉवर के ऊपर ही अपने हाथ की नस काट ली। स्थानीय प्रशासन पिछले दो घंटे से उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहा है।
अभी तक कोई स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ने के पीछे की वजहें क्या थीं? युवक को टॉवर पर चढ़ा देख, लोगों की भीड़ लग गई और लोग उतारने का प्रयास करने लगे। वहीं मौके पर प्रशासन की टीम भी पहुंच गई।
वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राह चलते एक युवक ने ट्विटर पर अपलोड किए गए इस वीडियो में बताया है कि वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी रास्ते में देखा कि टॉवर के नीचे भीड़ लगी है ऊपर देखा तो एक आदमी टॉवर पर चढ़ा था, जिसने अपने हाथ की नस भी काट ली है, जिसकी वजह से वह बेहोश होने वाला है। लोगों को उसी का इंतजार है कि कब वह बेहोस होकर नीचे गिरे और रेस्क्यू कर लिया जाए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों ने टॉवर के नीचे जाल बांध रखा है, ताकि युवक गिरता या कूदता है तो उसे हवा में ही संभालकर बचाया जा सके।