फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: तहसीलदार के लिए वसूले पांच लाख रुपये, टीम पकड़ने पहुंची तो फूंक दिए, 92 हजार खाक

Wed, 07 Apr 2021 08:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

  • तेलंगाना में एक शख्स ने गिरफ्तार होने के डर से रिश्वत की राशि जला दी
  • तहसीलदार ने शख्स को पांच लाख रुपये इकट्ठा करने के निर्देश दिए थे
  • शख्स ने एसीबी के डर से अपने घर के अंदर ही नोटों को जला दिया
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में रहने वाले एक शख्स ने गिरफ्तारी के डर से रिश्वत के पैसों को ही जलाकर राख कर दिया। शख्स को तहसीलदार ने पांच लाख रुपये की रिश्वत इकट्ठा करने के निर्देश दिए थे लेकिन एंटी करप्शन ब्यूरो के डर से शख्स ने कथित तौर पर अपने घर पर ही रिश्वत के सभी नोटों को जला दिया।

विज्ञापन


एजेंसी ने इस मामले की जानकारी दी। एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल पांच लाख रुपये की राशि में से 2,000 रुपये के 46 नोट यानी कि 92 हजार रुपये की राशि पूरी तरह से जल गई। वहीं 500 और दो हजार रुपये के कुछ नोट आधे जले हुए पाए गए हैं।  

एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेलडंडा मंडल के एक तहसीलदार ने एक शख्स से उसके घर पर पांच लाख रुपये रिश्वत के तौर पर इकट्ठा करने को कहा था। शख्स को एक आधिकारिक पक्ष के बदले में ऐसा करने के लिए कहा गया। दरअसल, एक एनओसी जारी करने के लिए शख्स को आधिकारिक पक्ष की आवश्यकता थी। 
विज्ञापन


ये एनओसी शिकायतकर्ता को खदान लीज लाइसेंस देने के लिए खान और भूविज्ञान विभाग को भेजनी थी। शिकायतकर्ता के आधार पर एसीबी के अधिकारियों ने जांच करनी शुरू की। एसीबी अधिकारियों के छापे की खबर मिलते ही शख्स ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पकड़े जाने के डर से रसोई गैस जलाकर सभी नोट जला डाले। 

शख्स की इस हरकत के बाद एसीबी के अधिकारियों को केवल कुछ ही आंशिक जले हुए नोट प्राप्त हुए। वहीं एसीबी के अधिकारियों ने तहसीलदार को रिश्वतखोरी करने के मामले में हिरासत में ले लिया है। एक एसीबी के अधिकारी ने जानकारी दी कि इस मामले को लेकर आगे भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें