फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का तांडव: मुंबई के बाद सूरत और हैदराबाद में मचाई तबाही, तीन दर्जन से अधिक जख्मी

Sat, 09 Jun 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

शनिवार की सुबह देश के तीन बड़े शहरों से आग लगने की खबरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई के बाद सूरत और हैदराबाद में भी आग ने तांडव मचा रखा है। 

विज्ञापन


शनिवार तड़के मुंबई के मिंट रोड इलाके में स्थित पटेल चैंबर में भीषण आग लगने से चार लोग जख्मी हो गए। यहां लगी आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 18 दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई हैं।

 वहीं, सूरत में एक मिल में 35 मजदूर घायल हो गए। हालांकि हैदराबाद के रंग गोदाम में लगी आग से अब तक किसी हताहत की खबर नहीं है। 

बता दें कि मुंबई के पटेल चैंबर में आग से कोठारी मेंशन नाम की छह मंजिला इमारत का आधा हिस्सा ढह गया। हालांकि जिस वक्त आग लगी उस वक्त बिल्डिंग खाली थी। इस वजह से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मिंट रोड पर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। मौके पर मौजूद मुख्य फायर अधिकारी ने कहा कि हमने 16 फायर इंजन्, 11 टैंकरों और 150 फायर अधिकारियों को तैनात किया, स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन


इन हादसों में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

 
विज्ञापन



 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें