फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही; चार की मौत, दो घायल

Tue, 28 Apr 2026 11:53 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में NH-16 पर तेज रफ्तार कार ने पैदल लोगों और खड़े ट्रकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कार करीब 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। 
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने भीषण हादसा कर दिया। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार कार श्रीकाकुलम से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पास मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को मारी टक्कर

इस हादसे में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए विशाखापत्तनम के अस्पताल भेजा गया है।

इसके बाद भी कार नहीं रुकी और आगे जाकर एक अन्य खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। उसे विजयनगरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। एक मृतक का शव करीब 30 मीटर दूर जा गिरा, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग को हादसे की मुख्य वजह माना गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें