पायलट को लगी भूख, तो मैक्डी के सामने ही लैंड करा दिया हेलीकॉप्टर
- फोटो : 9news
आपको भूख लगती है तो आप क्या करते हैं? ज्यादा से ज्यादा कुछ मंगाकर खा लिया। पर अगर आप पॉयलट हों और आपको भूख लगे? ऐसे में आप काम खत्म कर बेस पर जाएंगे, उसके बाद ही कुछ खाएंगे। पर एक ऑस्ट्रेलियन पॉयलट ने तो भूख लगने पर अपना हेलीकॉप्टर मैक्डोनल्ड स्टोर के सामने ही उतार दिया और फास्ट फूड का पैकेट पाते ही हेलीकॉप्टर लेकर उड़ गया।
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ये अजीब वाकया हुआ। यहां एक व्यक्ति द्वारा फिल्माए फुटेज में साफ दिख रहा है कि मैक्डोनल्ड स्टोर से निकलकर एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर के पास जाता है। उसके पास फास्ट फूड से भरा बैग था। वो व्यक्ति हेलीकॉप्टर के पास जाता और बैग देकर वापस आ जाता है।