फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हैकाथन का विजेता बना पांच युवाओं का समूह, टीम में 4 भारतीय शामिल

Sat, 11 Aug 2018 04:00 PM IST
भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

चिली के एक युवा और चार भारतीयों समेत पांच युवाओं के एक समूह ने भारतीय सौर उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के क्रियान्वयन के विचार को लेकर नीति आयोग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हैकाथन की प्रतियोगिता जीत ली है।

विज्ञापन


बता दें कि ब्लॉकचेन एक आधुनिक प्रौद्योगिकी है जो बड़ी सूचनाओं का प्रबंधन करने में डिजिटल और विकेंद्रित तरीके का पालन करता है। विजेताओं ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा हैकाथन था। इसमें ऑनलाइन चरण में 1,800 भागीदारों ने भाग लिया और तीन-चार अगस्त को हैदराबाद में हुए मुख्य कार्यक्रम में 60 टीमों ने भाग लिया।

टीम उनर्जिया नाम से इस समूह ने हैकाथन के दौरान सौर ऊर्जा उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस टीम में हैदराबाद के फरहान अहमद, कोलकाता के मनन मेहता, चिली के एस्तेबान मिनो, चेन्नई के प्रोजल गुप्ता और मुंबई के अभिषेक पिल्लई शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें