गुजरात के अहमदाबाद में आश्रम रोड पर स्थित एक इमारत में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के बाद एक व्यक्ति ने घबरा कर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि साकार-7 इमारत के अधिकतर निवासी खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दस लोगों को हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति ने घबरा कर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और उसके सिर में चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया।' अधिकारी ने कहा कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।