फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर एक इमारत में आग लगी, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

Mon, 10 Aug 2020 07:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर इमारत में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोलकाता की पोलक स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। शहर के मध्य में स्थित इस इलाके में सोमवार शाम करीब 5.25 बजे यह घटना घटी। अधिकारीयों के मुताबिक जी+5 बिल्डिंग हाउसिंग की कई ऑफिसों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां लगी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर कोलकाता पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय प्रभाग) सुधीर कुमार ने बताया कि इमारत के अंदर फंसे एक व्यक्ति को बचाया गया है। वह पूरी तरह से ठीक है।



इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा, 'हमारे अधिकारी आग को बुझाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आग को आसपास के इलाजे में फैलने से रोका जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें