एएससी टोरनेडोज टीम ने 266वें एएससी कॉर्प्स दिवस पर अपने नाम 36 विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए। इस मौके पर मेजर अमृत पांडा ने मोटरसाइकिल की सीट पर खड़े होकर 154 किलोमीटर की लगातार राइड कर पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एएससी सेंटर (दक्षिण) की आर्मी सर्विस कॉर्प्स मोटरसाइकिल डिस्प्ले टीम, 'एएससी टोरनेडोज' ने 266वें एएससी कॉर्प्स दिवस के मौके पर अपने नाम कुल 36 विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। 12वें एएससी रीयूनियन की शुरुआत के तौर पर, मेजर अमृत पांडा ने 'मोटरसाइकिल की सीट पर खड़े होकर सबसे लंबी लगातार राइड' का पिछला रिकॉर्ड (107.92 किमी) तोड़ दिया।
विज्ञापन
डिफेन्स पीआरओ बंगलूरू ने क्या कहा?
डिफेन्स पीआरओ बंगलूरू ने आगे एक्स पर लिखा कि उन्होंने 154 किमी की शानदार दूरी तय की। भारत के बहादुर युद्ध नायकों को समर्पित यह अद्भुत उपलब्धि देशभक्ति, साहस, अनुशासन और दृढ़ता को दर्शाती है, साथ ही भारतीय सेना की साहसिक भावना को भी उजागर करती है। एएससी सेंटर एंड कॉलेज, बंगलूरू के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अजय रामदेव (SM) ने इस उपलब्धि को देखा और मेजर अमृत पांडा तथा 'टीम टोरनेडोज' को बधाई दी। इसके साथ ही कहा 36 विश्व रिकॉर्ड। एक अदम्य जज्बा। टोरनेडोज का सफर जारी है।'