फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुआ ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस्टोफर हेम्सवर्थ का आईडी कार्ड, नाम देख कर हैरान रह जाएंगे आप

Tue, 30 Jul 2019 02:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल आईडी कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोशल मीडिया की नजरों से इन दिनों कुछ नहीं छुप पाता है। फेक न्यूज हो, कोई बड़ी घटना हो या किसी को ट्रोल करने की खबर हो, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती है। पिछले दिनों एक ट्वीट ने फेक आईडी का इस्तेमाल करने वाले एक शख्स की पोल खेल कर रख दी। 

विज्ञापन


वैसे तो फेक आईडी कार्ड कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन ट्विटर पर वायरल हो रहे इस फेक आईडी वाले शख्स की बात ही कुछ और है। दरअसल किसी व्यक्ति ने अपनी नकली आईडी बनवाई है और उसपर मशहूर ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस्टोफर हेम्सवर्थ की तस्वीर लगवाई है। इसके साथ ही आईडी धारक के नाम की जगह हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म थॉर के सुपरहीरो थॉर थंडर ओडिनसन का नाम लिखा हुआ है। 

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे इस आईडी कार्ड को 18 जुलाई को सबसे पहले एक ट्विटर यूजर ने ट्विट किया था।  उन्होंने लिखा था कि मेरी बहन ऑनलाइन बिजनस करती हैं। उसी सिलसिले में यह आईडी कार्ड नजर आया, जिसे देख कर मैं हैरान हूं। 
विज्ञापन

 

दरअसल इस नकली आईडी का इस्तेमाल करते हुए किसी व्यक्ति ने उनकी साईट से कुछ सामान खरीदने की कोशिश की थी। इससे भी अजीब बात यह है कि इस आईडी की मान्यता साल 2017 में ही खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद इसे इस्तेमाल किया जा रहा है।

अपलोड होते ही आईडी कार्ड की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। कुछ लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं और अपराध की दृष्टि से देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने मजाक में ऐसा आईडी कार्ड बनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें