फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में कार-डंपर की भिडंत, हादसे में पांच लोगों की मौत

Wed, 18 Mar 2020 01:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार और डंपर के बीच भिडंत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार ये लोग जयपुर से नागौर जा रहे थे।

विज्ञापन


थानाधिकारी बालूराम चौधरी ने कार हादसे में मरने वालों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयपुर-नागौर मेघा राजमार्ग पर जुणदा गांव के पास कार और डंपर की भिडंत हुई जिसमे सुरेन्द्र सिंह उर्फ सुरेश, मनोज कलवाणियां, संदीप पूनिया, संजय शर्मा और अमित की मौत हो गई है।

थानाधिकारी बालूराम चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये रूपनगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद सुरेन्द्र सिंह (30) का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और चार अन्य मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


थानाधिकारी ने जानकारी दी कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 'ए' के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें