फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए देश के उन दस स्थानों के बारें में, जहां होती है रावण की पूजा

सार

  • जब रावण ने स्थापित किया शिवलिंग
  • जहा बीता रावण का बचपन
  • रावण की ससुराल
  • जहा गूंजता है ' रावण बाबा नमः '
  • रावण को मिला शिव का परमभक्त बनने का वरदान
  • जहा दशानन ने रचाई शादी
विज्ञापन
विजयदशमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न और राम की रावण पर विजय- यानि विजयदशमी के दिन एक नहीं, बल्कि दो जीतों का जश्न मनाया जाता है। पहली जीत प्रभु राम की और दूसरी जीत देवी दुर्गा की, जिसमें उन्होंने नौ दिनों तक राक्षस महिषासुर के साथ युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध करके उस पर विजय प्राप्त की।

विज्ञापन


रावण जहाँ बुराई का प्रतीक है, वहीं वो महाज्ञानी भी था, उसने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके ज्ञान हासिल किया था, लेकिन रावण का अहंकार उसको राम के सामने लाकर आ गया और उसका वध कर के भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। उसी दिन से इसको बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार मानकर दशहरा के रूप में समस्त देश में मनाया जाता है।

रावण की गलतियों की सीख दी जाती है और राम जैसे गुणों को धारण करने की प्रेरणा भी | मगर देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, बल्कि पूजा की जाती है.

चलिए आपको ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां पर रावण की पूजा की जाती है...

विज्ञापन

रावण रुंडी, मंदसौर (मध्यप्रदेश)

पटना रावण - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के जिले मंदसौर को रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका माना जाता है, इसलिए यहां के लोग रावण को दामाद के रूप में मानते हैं | यहां  पर रावण की 35 फ़ीट ऊंची दस सिरों वाली मूर्ति स्थापित की है. दशहरे पर रावण को जलाना यहाँ पर अपमान का विषय माना जाता है |

रावणग्राम, विदिशा (मध्यप्रदेश)

ravan - फोटो : ravan
इस गांव में हर शुभ कार्य रावण के आशीर्वाद के बाद ही किया जाता है, दशहरा के वक़्त जहाँ हर जगह रावण को जलाया जाता है, लेकिन इस जगह पर पूजा की जाती है.
 

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश)

Ravan
रावण के इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि रावण ने ख़ुद इस जगह को मंदिर बनाने के लिए चुना था | मंदिर के अगर आप जाये तो सारी शिव मूर्तियां हैं, लेकिन मंदिर के प्रवेश द्वार पर रावण की दस सिरों वाली एक विशाल मूर्ति स्थित है जिसकी पूजा की जाती है |

जोधपुर (राजस्थान)

कानपुर में रावण का अनोखा मंदिर
इस जगह के बारे में भी यह मान्यता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी यहीं से सम्बन्ध रखती थी, इसी कारण यहां पर रावण का ये मंदिर बनाया गया है| दूसरी बड़ी वजह एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार, यहां के लोग मुगदिल ब्राह्मण हैं, जिन्हें रावण का वंशज माना जाता है। वे इसी मंदिर में रावण की पूजा किया करते थे. इसलिए यहाँ पर रावण की पूजा अर्चना होती है |
 

बिसरख (उत्तर प्रदेश)

रावण्ा
इस जगह के बारे में कहा जाता है कि रावण यहां पैदा हुए थे, यही कारण है कि इस गांव के लोग आज भी दशहरा और दिवाली नहीं मनाते हैं, बल्कि रावण की मौत पर शोक मनाते हैं। नवरात्रि के दौरान रावण को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और आत्मा की शांति के लिए बहुत सारे अनुष्ठान भी किये जाते हैं| बिसरख का ये मंदिर भारत के प्रसिद्ध रावण मंदिरों में से एक माना जाता है |

कांगड़ा, (हिमाचल प्रदेश)

रावण - फोटो : amar ujala
हिमाचल प्रदेश के कंगड़ा जिले में दशहरे के दिन रावण को नहीं जलाया जाता है, पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण ने भगवान शिव को बैजनाथ, कांगड़ा में ही अपनी भक्ति और तपस्या के साथ प्रसन्न किया था और ऐसा माना जाता है कि इसी जगह पर भगवान शिव ने उन्हें वरदान भी दिया था, इसलिए रावण को भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त के रूप में भी जाना जाता है|

गढ़चिरोली, (महाराष्ट्र)

ravan dahen - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के गडचिरोली में गोंड जनजाति के लोग रहते हैं, जो आज भी रावण और उनके पुत्र मेघनाद को भगवान के तौर पर पूजते हैं। अगर गोंड जनजातियों की मान्यताओं को मानें तो उनके अनुसार, रावण को वाल्मीकि की रामायण में कभी भी खलनायक नहीं दिखाया गया था और वाल्मीकि ऋषि ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि रावण ने कुछ भी गलत नहीं किया था। वहीं दूसरी तरफ तुलसीदास की रामायण में रावण को दुष्ट राक्षस के रूप में दिखाया गया था. यहाँ पर रावण की बहुत विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है|

कोलार जिला, (कर्नाटक)

रावण बना पात्र।
फसल महोत्सव के दौरान कोलार जिले के लोग रावण की पूजा करते हैं और इस मौके पर भव्य जुलूस भी निकालते हैं| ये लोग रावण की पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि वह भगवान शिव का परम भक्त था और लंकेश्वर महोत्सव में भगवान शिव के साथ रावण की प्रतिमा भी जुलूस में निकाली जाती है| इसी राज्य के मंडया जिले के मालवल्ली तहसील में रावण का एक मंदिर भी है, जहाँ पर उसे अपना मुख्य देवता भी माना जाता है|

कानपुर, (उत्तर प्रदेश)

Ravan dahan
कानपुर एक ऐसी जगह है, जहां पर दशहरा के दिन रावण की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं, यहां रावण का मंदिर भी मौजूद है, जिसके पट केवल साल में दो दिन के लिए दशहरा के मौके पर ही खोले जाते हैं। इस दिन यहां पूरे विधि-विधान से रावण का दुग्ध स्नान किया जाता है और अभिषेक कर श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद रावण की स्तुति कर आरती की जाती है।
विज्ञापन

जसवंत नगर, (उत्तर प्रदेश)

यही वह रावण की प्रतिमा है जिसकी पूजा करने के लिए भक्ताें का लगता है रेला - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यहाँ पर विधि विधान के साथ रावण की पूजा आरती की जाती है और फिर उसके बाद रावण के टुकड़े कर दिए जाते हैं |

रावण आयुर्वेद, तंत्र और ज्योतिष का ज्ञाता रावण अपने युग का प्रकांड पंडित ही नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक भी था। आयुर्वेद, तंत्र और ज्योतिष के क्षेत्र में उसका योगदान था| इंद्रजाल जैसी अथर्ववेदमूलक विद्या का रावण ने ही अनुसंधान किया था। मगर अपने अहंकार और दुराचार के कारण उसकी यह गति हुई, जो त्रेता युग से लेकर आजतक सबके लिए एक सबक है कि बुराई कितनी भी मजबूत क्यों न हो, मगर उसका अंत सच्चाई से ही होता है |
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें