फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत खारिज की

Sat, 23 Nov 2019 05:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने की शिकायत को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

 



मामला कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का था। एक वकील ने अदालत में शिकायत की थी कि राहुल गांधी ने अक्तूबर 2016 में जंतर-मंतर पर हुई किसान रैली में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले सैनिकों के बलिदान को भुनाने का आरोप पीएम मोदी पर लगाया था।

इसे देश के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को देने की मांग की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस 15 मई को राहुल गांधी को क्लीन चिट दे चुकी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें