फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuch Kuch Hota Hai: '..कुछ कुछ होता है', जब इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने गाया शाहरुख की फिल्म का गाना; VIDEO

Sun, 26 Jan 2025 09:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दिल्ली के हैदराबाद भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच ज्ञापन समझौता का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुछ कुछ होता है फिल्म का गाना गुनगुनाया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति सुबियांतो गुरुवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। उनके साथ इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक फिल्म का गाना गाया।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने गाया बॉलीवुड गाना
शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक भोज का आयोजन किया। इस दौरान इंडोनेशिया से आए प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गाना कुछ कुछ होता है गाया। उनके गाने ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस क्षण का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी-राष्ट्रपति सुबियांतो ने बीच हुआ ज्ञापन समझौते का आदान-प्रदान
बता दें कि इससे पहले शनिवार को प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दिल्ली के हैदराबाद भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच ज्ञापन समझौता का आदान-प्रदान हुआ। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) जयदीप मजूमदार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने बंदरगाह, एयरपोर्ट और रेलवे समेत बुनियादी ढांचे के लगभग सभी क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों से निवेश का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया चाहता है कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जुड़ीं भारतीय कंपनियां उसके यहां अस्पताल खोलें। राष्ट्रपति सुबियांतो भारत में अपने डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिलाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


द्विपक्षीय वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) और इंडोनेशियाई इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एसोसिएशन, एसोसियासी मैनेजर इन्वेस्टासी इंडोनेशिया (एएमआईआई) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी से दोनों देशों में म्यूचुअल फंड क्षेत्रों को मजबूत करने, उद्योग मानकों को समृद्ध करने और निवेशक शिक्षा और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। बता दें कि प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें