फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वडोदरा : एनडीआरएफ की टीम ने पकड़ा मगरमच्छ, दूसरा गाड़ी से कुचलकर मरा

Sat, 03 Aug 2019 07:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
एनडीआरएफ की पकड़ में मगरमच्छ - फोटो : ANI
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा के बाढ़ग्रस्त इलाके से एक मगरमच्छ को पकड़ा है। ये मगरमच्छ बाढ़ की वजह से नदी से निकलकर शहर में आ गया था। इसके अलावा और भी कई मगरमच्छ बाढ़ के कारण शहर के आवासीय क्षेत्र में घुस आए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले भी शहर की एक सोसायटी में भरे बारिश के पानी में मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया था। मगरमच्छ जब सोसायटी के एक मकान के दरवाजे तक पहुंचा तो उसने वहां खड़े एक कुत्ते को काटने की कोशिश की। मगरमच्छ को देखते ही लोग दीवार पर चढ़ गए। जबकि कुछ लोग इसका वीडियो बनाने लगे। 






भुज हवाई अड्डे के समीप एक मगरमच्छ गाड़ी से कुचलकर मरा
गुजरात के कच्छ जिले में भुज हवाई अड्डे की ओर जाने वाली एक सड़क पर पांच फुट लंबा एक मगरमच्छ एक अज्ञात गाड़ी से कुचलकर मर गया। भुज रेंज वन अधिकारी प्रदीप कुमार वाघेला ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर इस मगरमच्छ को सड़क पर मृत देखा और उन्होंने अधिकारियों को इसकी सचूना दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हो सकता है कि वह (मगरमच्छ) समीप की खारी नदी से निकलकर सड़क पर आ गया हो। भुज हवाई अड्डे को जाने वाली सड़क पर एक पुल के समीप उसे कोई अज्ञात वाहन कुचलकर निकल गया। हमने शनिवार को उसे दफन कर दिया। 

बता दें कि वडोदरा में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी वर्षा होने से विश्वामित्री नदी उफान पर आ गई जिससे मगरमच्छ जलमग्न सड़कों पर आ गए। इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें