लोगों को पीड़ा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार से 32 देशों की यात्रा करने के लगभग तीन साल बाद, पश्चिम बंगाल का एक दंपती मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। इसके लिए दंपती मध्य एशिया के चार देशों की यात्रा करने की तैयारी कर रहा है।
डॉ देबांजलि रॉय और उनके उद्यमी पति कौशिक रॉय ने कहा कि वे मई में उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान की यात्रा करेंगे और चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान तनावपूर्ण जीवन को देखते हुए, स्थिर मानसिक स्वास्थ्य किसी दवा जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है। उनकी योजना 18 दिन में चार देशों की यात्रा करने की है।