गोवा की आजादी की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सोमवार को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर चेतन पाटिल ने इस मामले पर कहा कि अत्नासिया लोबो नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत मामला दर्ज किया गया। इस आदमी के खिलाफ रिवोल्यूशनरी इंडियन नाम की एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने शिकायत दर्ज कराई थी।
पाटिल ने कहा, "हम आरोपी अत्नासियो लोबो की तलाश में हैं।"
शिकायतकर्ता नितिन पाटकारो और एनजीओ रिवोल्यूशनरी इंडियन के एंड्रयू सिकेरा ने इस मामले को लेकर अत्नासियो लोबो की निंदा की और याचिका में कहा, "भारत सरकार की तरफ से स्थापित कानून के प्रति असहमति को उत्तेजित करने का प्रयास किया गया है।"
बता दें कि 1961 में गोवा 450 साल के पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ था।