फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के कारण टूटा सड़क पुल, खाई में गिरीं कई कारें 

Mon, 07 Oct 2019 08:29 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खाई में गिरीं कई कारें  - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद एक सड़क पुल टूटने से कई कारें खाई में जा गिरी। हादसा जूनागढ़ के मलंका गांव के पास हुआ। हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि अबतक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन






हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है। 

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ वाहन गुजर रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। पुल टूटने के बाद वाहनों में सवार लोगों की सांसे अटकी रही। पुल के आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।  इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद रास्ता बंद हो गया है और वाहनों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जूनागढ़ के कलेक्टर सौरभ पारधी ने बताया कि रविवार की शाम को मलांका गांव के पास पुल का स्लैब गिरने से कुछ वाहन उसके मलबे के नीचे दब गए थे। इससे इलाके में यातायात भी बाधित हुआ।

उन्होंने कहा कि यह पुल सासन-गिर को जूनागढ़ के महेंद्रा कस्बे से जोड़ता है। सासन-गिर में वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। यह पुल करीब 40 साल पहले मलांका गांव के पास बना था। पारधी ने कहा कि रविवार को पुल ढहने से चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुल ढहने से सासन-गिर और महेंद्रा के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है।

कलेक्टर ने कहा कि यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग खोला गया है। उन्होंने कहा कि दो कार और तीन दो पहिया वाहन पुल के मलबे में दब गए थे जिन्हें बाद में निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें