फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 25 लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे भाजपा विधायक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 11:06 AM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, गोधरा

सार

गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी को पुलिस ने जुआ खेलने और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विधायक सोलंकी के साथ 25 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 दूसरे लोगों को पंचमहल जिला पुलिस ने जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। सोलंकी राज्य के खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में छापेमारी की और विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। आगे की जांच जारी है।' यह क्लब गोधरा-पावागढ़ रोड पर स्थित है। लीना पाटिल ने जानकारी दी कि करीब 15 लोगों को जुआ खेलते हुए और शराब पीते हुए पकड़ा गया। 

वहीं डीएसपी ने इस बात की पुष्टि की कि इन गिरफ्तार लोगों में से एक भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी भी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा विधायक के गिरफ्तार होने के बाद से राज्य में इसकी चर्चा है। बता दें कि विधायक केसरी सिंह सोलंकी जुलाई 2020 में एक बार और चर्चा में आए थे, उस समय राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे। 
विज्ञापन


उस दौरान यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो क्रॉस वोटिंग में शामिल थे। उनके कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि उसके बाद से ही केसरी सिंह सोलंकी के पार्टी नेतृत्व के साथ संबंध अच्छे नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें