Earthquake: न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई और अब तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। यह भूकंप समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर गहराई में आया और इसे मध्यम श्रेणी का बताया गया।
न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 1 बजे आया। भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड के इनवरकर्गिल शहर से 300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था।
न्यूजीलैंड की भूकंप की निगरानी करने वाली एजेंसियों ने मध्यम श्रेणी का भूकंप बताया है। अभी तक किसी नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 50 लाख है और यह 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली एक भूकंपीय पट्टी है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम बात हैं।