फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: गुजरात में 17 साल की बच्ची का सात महीने में आठ लोगों ने किया दुष्कर्म, प्रेमी के साथ भागी थी घर से

Sat, 19 Oct 2024 01:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

लिंबडी के पुलिस उपाधीक्षक विशाल रबारी ने पुष्टि की कि थानगढ़ पुलिस थाने में एक केस दर्ज किया गया है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, घरेलू काम करने वाली 17 साल की बच्ची को कथित तौर पर कई स्थानों पर ले जाया गया। इतना ही नहीं, बच्ची का पिछले सात महीनों में आठ से अधिक लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की 45 वर्षीय मां ने थानगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


एक संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार, 15 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे बच्ची को अगवा किया गया था। उसे अजय भारवाड़, अजय अलगतार, शैलेश अलगतार, ध्रुव चावड़ा, कौशिक गोस्वामी, विजयसिंह सोलंकी, दर्शन सदादिया और कानो उर्फ हरि द्वारा विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनीं टीमें
लिंबडी के पुलिस उपाधीक्षक विशाल रबारी ने पुष्टि की कि इस मामले में थानगढ़ पुलिस थाने में एक केस दर्ज किया गया है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला?
सूत्रों का कहना है कि पीड़िता पहले एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। जब परिवार को रिश्ते का पता चला, तो पीड़िता अपने साथी के साथ घर से भाग गई। प्रेमी के दोस्त कथित तौर पर उसे विभिन्न स्थानों पर ले गए। उससे कहा कि वह उसकी उसके साथी के साथ रहने में मदद करेंगे। उसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें