फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम, संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे निगरानी

Sat, 26 Mar 2022 11:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने बीरभूम हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बीरभूम हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा मामले की जांच सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम ने अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई की कोलकाता इकाई मामले की जांच करेगी। सीबीआई को सहयोग देने के लिए सीएफएसएल के विशेषज्ञ भी साथ में जाएंगे। वहीं मामले की निगरानी संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बीरभूम पहुंची थी सीबीआई की फॉरेंसिक टीम
शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के ठीक बाद सीबीआई के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) संभाग के अधिकारियों का एक दल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव के क्षतिग्रस्त मकानों से नमूने एकत्रित करने यहां पहुंचा। सीएफएसएल की आठ सदस्य टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मी भी नजर आए। सीएफएसएल के अधिकारियों ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी। एक अधिकारी ने कहा हम यहां सबूत एकत्रित करने आए हैं। हम इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते। 

सीबीआई ने मामले दर्ज किए, आज से शुरू हो गई जांच
सीबीआई ने मामले की जांच की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को मामले दर्ज किए। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम देर रात बीरभूम जिले के बोगतुई गांव पहुंचेगी, जहां 21 मार्च को बदमाशों ने 10 घरों में आग लगा दी थी। सीबीआई ने आज से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


क्या है मामला
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए। भड़की हिंसा में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें