अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित अध्ययन में सामने आई है, जिसमें शोधकर्ताओं ने 28 यूरोपीय देशों के 2,234 स्की रिसॉर्ट्स पर बढ़ते तापमान के प्रभावों की जांच की है।
बढ़ते वैश्विक तापमान के चलते यूरोप के स्की पर्यटन पर खतरा बढ़ता जा रहा है। एक नए अध्ययन के अनुसार तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ यूरोप के करीब 98 प्रतिशत स्की रिसॉर्ट प्राकृतिक बर्फ के लिए तरस जाएंगे।
विख्यात बर्फीले पहाड़ अपनी बर्फ को खोते जा रहे
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित अध्ययन में सामने आई है, जिसमें शोधकर्ताओं ने 28 यूरोपीय देशों के 2,234 स्की रिसॉर्ट्स पर बढ़ते तापमान के प्रभावों की जांच की है। जैसे-जैसे जलवायु में बदलाव आ रहे हैं यूरोप के विख्यात बर्फीले पहाड़ अपनी बर्फ को खोते जा रहे हैं। यदि दुनिया वैश्विक तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस पर सीमित रखने में कामयाब भी हो जाए तो भी यूरोप के 53 प्रतिशत स्की रिसॉर्ट प्राकृतिक बर्फ की भारी कमी का सामना करने को मजबूर होंगे। वैश्विक तापमान में पहले ही 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है और जिस तरह तापमान में वृद्धि हो रही है उससे आशंका है कि सदी के अंत तक बढ़ता तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तेजी से बर्फ खो रहा है आल्प्स
शोध के अनुसार, स्कीइंग के लिए विख्यात आल्प्स पर्वतमाला तेजी से अपनी बर्फ खो रही है। यहां पिछले 600 वर्षों के दौरान बर्फ में इतनी कमी कभी नहीं देखी गई। यहां बर्फ का आवरण अब पहले की तुलना में 36 दिन कम रहता है। पिछले 50 वर्षों में आल्प्स में प्रति दशक बर्फ के आवरण की अवधि में 5.6 प्रतिशत की कमी आ रही है।