मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1147 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 50,640 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 14 और लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,185 हो गई है।
तमिलनाडु में कोरोना के 5995 नए मामले, 101 की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,995 नए मामले सामने आए, 5,764 ठीक हुए और 101 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,67,430 हो गई है। इनमें 53,413 सक्रिय मामले हैं, 3,07,677 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,340 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3245 नए मामले, 55 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 3245 नए मामले सामने आए, 3082 लोग ठीक हुए और 55 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल 1,32,364 हो गई है। इनमें 1,01,871 लोग ठीक हो चुके हैं और 2689 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 27,804 है।
केरल में 1983 नए मामले, 12 की मौत
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,983 नए मामले दर्ज किए गए और 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1,419 लोग ठीक भी हुए। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 18,673 है जबकि 35,247 लोग लोग ठीक हो चुके हैं।
राजस्थान में कोरोना के 1335 नए मामले, 12 लोगों की मौत
राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण के 1,335 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 67,954 हो गई है। इनमें 14,525 सक्रिय मामले हैं और 933 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
शरद पवार के आवास पर चार घरेलू सहायक कोरोना से संक्रमित
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के बारामती स्थित बंगले में कार्यरत चार घरेलू सहायक शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। पुणे जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'बारामती तहसील में पवार के 'गोविंदबाग' आवास पर काम करने वाले एक महिला और तीन पुरुष इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।' उन्होंने बताया कि अधिकारी इन चारों के करीबी संपर्क में आये लोगों का पता लगा रहे हैं। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में पवार के मुंबई स्थित आवास पर एक रसोइया और दो सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
बिहार में कोरोना से 14 और लोगों की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 588 हो गई वहीं अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढकर 1,17,671 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से सारण में छह, बेगूसराय में चार, गया में दो तथा खगड़िया एवं मधुबनी जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बिहार में अब तक पटना में 116, गया में 42, भागलपुर में 41, मुंगेर एवं रोहतास में 28-28, नालंदा में 25, पूर्वी चंपारण में 23, मुजफ्फरपुर, सारण एवं वैशाली में 22-22, भोजपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा में 15, पश्चिम चंपारण एवं समस्तीपुर में 15-15, सिवान में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बिहार में बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शुक्रवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,461 नए मामले सामने आए। इन 2,461 नए मामलों में पटना जिले के 308, मुजफ्फरपुर के 161, पूर्वी चंपारण के 139, मधुबनी के 134, अररिया के 116, कटिहार, नालंदा एवं सारण के 103-103, बेगूसराय के 99, पूर्णिया के 96, पश्चिम चंपारण के 79, सहरसा के 75, भागलपुर के 70 मामले शामिल हैं। शेष मामले अन्य जिलों से हैं।