फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रिहा होंगे 93 कैदी

Fri, 22 Dec 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / लखनऊ
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93 वें जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद 93 कैदियों को रिहा किया जाएगा। जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा उनमें वही कैदी शामिल होंगे जो सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन अर्थदंड जमा न कर पाने के कारण रिहा नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- एक ही कॉलेज से पढ़े राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री 

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसे 135 कैदियों की सूची तैयार की गई है जो अर्थदंड जमा न कर पाने के कारण अतिरिक्त सजा भोग रहे हैं। इस सूची के 93 क्रमांक तक के कैदियों के अर्थदंड को किसी स्वंयसेवी संस्था या समाजसेवी संस्था, क्लब या ट्रस्ट के सहयोग से जमा कराकर जेल से रिहा कर दिया जाएगा। यह लाभ उन कैदियों को नहीं मिलेगा जो किसी अन्य मामले में भी सजा काट रहे हों।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें