मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के कारण एक और पुलिसकर्मी की मौत होने के बाद इस संक्रमण से शहर के पुलिस बल में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 57 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक की रविवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे मीरा रोड के निवासी थे। वे उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद 22 सितंबर से ही अवकाश पर थे और उन्हें पास के ही एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्हें मधुमेह की समस्या भी थी।
अधिकारी ने कहा कि दो अक्तूबर को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें मीरा रोड के ही दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आज उन्होंने दम तोड़ दिया।