फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: देश के 30 करोड़ घरों में से 90 फीसदी नहीं झेल सकते भूकंप के झटके, IIT के प्रोफेसर ने दी चेतावनी

Mon, 14 Nov 2022 05:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पृथ्वी विज्ञान विभाग के प्रो. जावेद एन मलिक ने कहा कि उत्तराखंड के रामनगर इलाके में तीव्र भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। आने वाले समय में यहां 7.5 से 8 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाला भूकंप आने की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कुल 30.4 करोड़ घरों में से 90 फीसदी भूकंप के झटके नहीं झेल सकते। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती के नीचे भारतीय प्लेट व यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव बढ़ रहा है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसरों ने भी भविष्य में एक बड़े भूकंप की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान विभाग के प्रो. जावेद एन मलिक ने कहा कि उत्तराखंड के रामनगर इलाके में तीव्र भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। आने वाले समय में यहां 7.5 से 8 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाला भूकंप आने की आशंका है। हिमालयी क्षेत्र में टेक्टॉनिक प्लेटों के अस्थिर होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के जियोलॉजिस्ट अजय पॉल ने कहा कि भारतीय प्लेट पर यूरेशियन प्लेट के लगातार दबाव के कारण इसके नीचे जमा होने वाली ऊर्जा समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलती रहती है।

बीते करीब 100 साल में चार बड़े भूकंप
बीते करीब 100 वर्षों के दौरान हिमालयी क्षेत्र में चार बड़े भूकंप दर्ज हैं। इनमें 1897 में शिलांग, 1905 में कांगड़ा, 1934 में बिहार-नेपाल और 1950 में असम में आए भूकंप शामिल हैं। उसके बाद 1991 में उत्तरकाशी, 1999 में चमोली और 2015 में नेपाल में भी भयानक भूकंप आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें