फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: चुराचांदपुर में राहत शिविर के पास नौ साल की बच्ची का शव मिला, हिरासत में 15 लोग; मामले की जांच जारी

Sat, 22 Mar 2025 03:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चुराचांदपुर।

सार

Manipur: मणिपुर के चुराचांदपुर में 9 साल की बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस को शक है कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। मामले में 15 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक नौ वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के मुताबिक, बच्ची गुरुवार की शाम करीब छह बजे लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव शुक्रवार सुबहर चुराचांदपुर  जिला मुख्यालय के  लनवा टीडी ब्लॉक में एक राहत शिविर के पास बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बच्ची गुरुवार की शाम अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह लोग राहत शिविर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचनादी। पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। 
  
बच्ची के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। उसके गले पर गहरा निशान था और शरीर पर खून के धब्बे थे। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
 

ये भी पढ़ें: Manipur: 'सुप्रीम कोर्ट के जज को कुकी-जो बहुल क्षेत्र जाने से न रोकें', AMBA की चुराचांदपुर के वकीलों से अपील


मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय अपराध बताया और परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, मैं इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। यह मानवता के खिलाफ अपराध है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चहािए। प्रशासन को जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। 
विज्ञापन


जोमी मदर्स एसोसिएशन (जेडएमए) और यंग वैपहेई एसोसिएशन (वाईवीए) जैसे संगठनों ने घटना पर दुख जताया। जेडएमए ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील की कि इस मामले की गहन जांच हो और अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें