फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: स्कूल में नौ साल के लड़के ने साथी की मदद से किया बच्ची का यौन उत्पीड़न; किशोर सुधार गृह भेजे गए

Tue, 12 Aug 2025 10:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल

सार

पुलिस ने बताया कि आठ साल की पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के एक जिला परिषद स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ते हैं। वारदात 1 अगस्त को हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक नौ साल के लड़के ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। वारदात में एक अन्य सहपाठी ने उसकी मदद की। दोनों ने स्कूल के शौचालय में इस दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपी लड़के और कथित तौर पर मदद करने वाली नौ साल की लड़की को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आठ साल की पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के एक जिला परिषद स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ते हैं। वारदात 1 अगस्त को हुई थी। कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए।

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी ने बताया कि उसकी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता की मां ने 9 अगस्त को लड़के और लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बाद में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपी बच्चों को रिमांड होम भेज दिया गया
यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने बताया कि पुलिस को बाबुलगांव में एक 9 साल के लड़के की ओर से 8 साल की लड़की के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न करने की शिकायत मिली है। नौ साल की एक अन्य लड़की ने भी लड़के की अपराध में मदद की। दोनों आरोपी बच्चों को रिमांड होम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें