फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला, वजन 9 किलोग्राम

Sat, 25 Nov 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में 9 किलोग्राम का एक विशाल रसगुल्ला बनाया गया है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला बताया जा रहा है। बंगाल में इस रसगुल्ले की जंग जीतने की खुशी में दो एनजीओ ने बनाया है। बंगाल के नदिया जिले के फुलिया में पांच पेशेवर हलावाईयों की मदद से इस रसगुल्ले को बनाया गया। 
विज्ञापन


रसगुल्ले का वजन बिना रस के 6 किलो बताया गया, जिसे महान हलवाई हरदन मंडल को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया गया। मंडल को देश में रसगुल्ले के वास्तविक अविष्कारक माना जाता है।

बंगलूरू मिरर की खबर के मुताबिक रसगुल्ले में 150 किलोग्राम चीनी, साढ़े पांच किलोग्राम कॉटेज चीज और 400 ग्राम आटे की आवश्यकता पड़ी। रसगुल्ले के कार्यक्रम का आयोजन करने वाले एनजीओ जूनियर वन हंड्रेड के सदस्य अभिनब बसाक ने कहा कि सबसे बड़े रसगुल्ले की मिठाई करीब 400 लोगों में बांटी गई। उन्होंने कहा कि ये पल बेहद खास था।
विज्ञापन


पढ़ें: रसगुल्ले ने पैदा की खटास, लड़की पक्ष ने लौटाई बारात

दरअसल, रसगुल्ले को लेकर ओडिशा और कोलकाता में जंग चल रही थी और इस पर जीत बंगाल ने दर्ज की है। ज्योग्राफिकल इंडिकेशंस (जीआई) रजिस्टरी ने ऐलान किया है कि रसगुल्ला (जिसे रसगुल्ला भी कहा जाता है) बंगाल में हुआ था। इसी जंग को जीतने की खुशी में बंगाल में दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला बनाया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें