फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: विधानसभा में सम्मेलन को स्पीकर ओम बिरला ने किया संबोधित, कहा- वंचितों की बेहतरी विधायिकाओं की मूल जिम्मेदारी

Tue, 12 Apr 2022 06:44 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, गुवाहाटी।

सार

असम विधानसभा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि विधायिकाओं का मूल दायित्व ही समाज के वंचित और आकांक्षी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। स्पीकर ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से भारत में आकांक्षी वर्ग की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 8वें सम्मेलन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकतंत्र व लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

 
असम विधानसभा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि विधायिकाओं का मूल दायित्व ही समाज के वंचित और आकांक्षी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। स्पीकर ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से भारत में आकांक्षी वर्ग की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। आकांक्षी जिलों को चिह्नित कर वंचित वर्गों के सर्वांगीन विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। 

बढ़ानी होगी युवा और महिलाओं की भागीदारी : स्पीकर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर हमें राजनीति में युवाओं और महिलाओं की अधिक से अधिक भागदारी सुनिश्चित करनी होगी। इनकी अद्भुत ऊर्जा क्षमता, आत्मविश्वास, तकनीकी ज्ञान और नई सोच को नए भारत के निर्माण में शामिल करना होगा। महिलाओं, युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हमारा लोकतंत्र जीवंत और मजबूत होगा।
विज्ञापन


हमारा लोकतंत्र दुनिया के लिए अनुकरणीय : स्पीकर ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीन और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आजादी के बाद हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई है। लोगों का लोकतंत्र में भरोसा बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें