फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा : 80 पद, 8 हजार परीक्षार्थी पर कोई नहीं हुआ पास

Thu, 23 Aug 2018 05:45 AM IST
एजेंसी, पणजी
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

गोवा सरकार में अकाउंटेट के 80 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 8,000 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कोई भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में पास नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी स्नातक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास करने के लिए 100 में से न्यूनतम 50 अंक लाने थे लेकिन कोई भी यह अंक हासिल नहीं कर पाया। गोवा के लेखा निदेशक ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 07 जनवरी को हुई इस प्रारंभिक परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार सफल नहीं हो सका।

अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और अकाउंट से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप पडगांवकर ने कहा कि गोवा विश्वविद्यालय और वाणिज्य कॉलेजों के लिए यह काफी शर्म की बात है कि वहां से ऐसे स्नातक पास होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें