अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख आठ सितंबर 2019 (रविवार) है। इसके लिए आपको फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। फॉर्म रविवार रात 12 बजे तक ही भरे जाएंगे। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है।
पिछली बार की तरह ही इस बार नवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। रविवार फॉर्म भरने का अंतिम दिन है।
ऑन-लाइन फॉर्म रात 12 बजे तक ही भरे जा सकेंगे
इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019