फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : ठाणे में बांस का मचान टूटने से आठ मजदूर घायल

Mon, 29 Oct 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवासीय परिसर की पुताई के लिए खड़े किये गये बांसों के मचान के टूट जाने से सोमवार को कम से कम आठ लोग घायल हो गये। उनमें से चार की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह में शहर के बालकुम इलाके में हुई।
विज्ञापन


ठाणे की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस घटना में आठ मजदूर घायल हो गये। उनमें चार की हालत गंभीर है और उन्हें ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कदम के अनुसार दरअसल मजदूर एक बहुमंजिली आवासीय बिल्डिंग की दीवारें पुताई कर रहे थे। उसी बीच करीब ग्यारह बजे मचान टूट गया और सभी मजदूर नीचे गिर गये। चश्मदीदों के अनुसार 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे के वक्त कम से कम एक दर्जन व्यक्ति मचान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें