इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग के भंडार से 8.5 किलोग्राम सोना गायब होने का मामला सामने आया है। दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना गायब होने के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने 10 पैकेटों में सोने की जगह कोई अन्य धातु पाए जाने की शिकायत की थी। तस्करों से बरामद सोने के गायब होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने इसकी सीबीआई जांच के आदेश दिए।