फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: रेलवे ने किया आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का एलान, इन तारीखों को होंगी

Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा जो कोरोना के कारण टाल दी गई थी अब उसे परीक्षा केंद्रों में 50% क्षमता के साथ आयोजित कराया जाएगा। 
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी की सातवें चरण की परीक्षा का ऐलान कर दिया है।  सीबीटी 1 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षाएं अब चार तारीखों- 23 जुलाई, 24, 26 और 31 जुलाई को 76 शहरों में, 260 केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जाएगी।बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए तकरीबन 2.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन

 
रेलवे बोर्ड से जुड़े आरडी बाजपेयी ने बताया कि रेलवे की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा जो कोरोना के कारण टाल दी गई थी अब उसे परीक्षा केंद्रों में 50% क्षमता के साथ आयोजित कराया जाएगा। 

15 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा आयोजन
गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन हिंदी, कन्नड, अंग्रेजी और मराठी समेत 15 क्षेत्रीय भाषाओं में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी सातवें फेज की परीक्षा के जरिए तकरीबन 35280 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि कोरोना काल में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने की वजह से रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न फेज में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा का अंतिम फेज है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में इन उपकरणों नहीं कर सकेंगे उपयोग
आरआरबी ने अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल और ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिए गए मोबाइल नंबरों पर आवश्यक सूचना भेजी है। आधिकारिक बयान के अनुसार परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटूथ सक्षम उपकरण, कैलकुलेटर, चूड़ियां, बेल्ट और कंगन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सख्ती से प्रतिबंधित है।

इस वर्ष 1.26 करोर्ड अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
आरआरबी एनटीपीसी 7वें चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इस वर्ष, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए कुल 1.26 करोड़ अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइमकीपर, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइमकीपर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें