फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI बैंक में मछली पालन के नाम पर 772 करोड़ का कर्ज घोटाला

Thu, 29 Mar 2018 12:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
विज्ञापन
मछली पालन के नाम पर आईडीबीआई बैंक से 772 करोड़ रुपये का कर्ज घोटाला सामने आया है। इस मामले में मिली पांच शिकायतों के बाद सीबीआई ने दो शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, कर्ज की रकम डूबने की आशंका से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक के शेयर 5.25 फीसदी तक गिरकर प्रति शेयर कीमत 72.25 रुपये तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


कंपनी ने मंगलवार को अपनी नियामक फाइलिंग में बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2009 से लेकर 2013 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश की कुछ शाखाओं में मछली पालन के लिए कर्ज को मंजूरी दी थी। इस तरह के मामले हैदराबाग के बशीरबाग, गुंटूर, राजामुंदरी, भीमावरम और पलंजी की पांच शाखाओं में भी पाए गए। 

बैंक ने बताया कि बाद में पता चला कि मछली पालन के लिए 52 लोगों ने फर्जी तरीके से कुल 772 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इन सभी मामलों में गारंटर के तौर पर उन्हीं उद्योगपतियों के नाम शामिल थे जिन्होंने अलग-अलग शाखाओं में कर्ज के लिए आवेदन भी किया था। इसके अलावा कर्ज लेने वालों ने उन मछली तालाबों के फर्जी लीज दस्तावेज जमा किए जिनका वास्तव में कोई वजूद ही नहीं था। 
विज्ञापन


कंपनी के इस खुलासे के बाद कर्ज डूबने की आशंका में बुधवार को एक समय कंपनी का शेयर भाव 8.29 फीसदी गिरकर 69.85 रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर भाव 5.31 फीसदी गिरकर 72.20 रुपये पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें