फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के माथेरान में तितलियों की 77 नई प्रजातियों की खोज

Tue, 11 Aug 2020 07:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
तितली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई के निकट स्थित खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्र माथेरान में तितलियों की 77 नई प्रजातियों का पता लगाया गया है। इसका पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने पिछले आठ वर्ष तक अध्ययन किया।

विज्ञापन


बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) के वैज्ञानिक मंदर सावंत ने बताया कि इसके साथ ही माथेरान जंगल में तितलियों की प्रजातियों की संख्या 140 हो गई है। माथेरान महाराष्ट्र की राजधानी से 80 किलोमीटर की दूरी पर है और यह इलाका 214.73 वर्ग किलोमीटर में फैला है।


गैर सरकारी अनुसंधान संगठन के एक बयान में बताया, बीएनएचएस द्वारा 2011 से 2019 तक काफी मेहनत से किए गए अध्ययन में माथेरान में तितलियों की 77 नई प्रजातियां मिली हैं। संगठन ने बताया, माथेरान को खूबसूरत बनाने वाली तितलियों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए करीब 125 साल के अंतराल के बाद पहली बार इस तरह का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन


बीएनएचएस और सौमैया विद्या विहार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया यह अध्ययन ‘बायोवर्सिटी डेटा जर्नल’ में प्रकाशित हुआ है। इससे पहले 1894 में ब्रिटेन के शोधकर्ता जी ए बेथम ने तितलियों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए माथेरान के पर्वतीय क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया था। उन्होंने तब 78 प्रजातियों का पता लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें