फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76th Independence Day: पूरा देश तिरंगे की रोशनी से चमका, तस्वीरों-वीडियो में देखें आजादी का अमृत महोत्सव

Mon, 15 Aug 2022 09:51 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी इमारतों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से सजीं सरकारी इमारतें - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत देश की प्रमुख सरकारी इमारतों और प्रतीकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन

नए संसद भवन में स्थापित अशोक स्तम्भ

अशोक स्तम्भ - फोटो : एएनआई
देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नए संसद भवन की छत पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ को सजाया गया है। अशोक स्तंभ को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। 

कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
यह कलकत्ता हाईकोर्ट है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या इसका नजारा ही बदल गया है। हाईकोर्ट को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। 

जम्मू-कश्मीर : मुबारक मंडी परिसर

- फोटो : एएनआई
मुबारक मंडी परिसर भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है। तिरंगे की रोशनी में मुबारक मंडी का बहुत ही आकर्षक नजारा दिख रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट

सु्प्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सुप्रीम कोर्ट को भी तिरंगे की रोशनी से नहलाया गया है। सजावट के बाद कोर्ट आकर्षक दिखने लगा है।
Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यह स्वाधीनता दिवस विशिष्ट है। हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए स्वाधीनता दिवस समारोह-2022 को मनाने की अपील की है।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 15 Aug 2022

इंडिया गेट

इंडिया गेट - फोटो : एएनआई
नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक इंडिया गेट को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। रात के अंधेरे में यह और भी खूबसूरत नजर आ रहा है। 

संसद भवन

संसद भवन - फोटो : एएनआई
देश की ऐतिहासिक संसद भवन की इमारत को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। 

नई दिल्ली : हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम और डिप्टी सीएम

स्वतंत्रता दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 'हर हाथ तिरंगा' कार्यक्रम में शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल : 260 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा

भाजपा की पश्चिम बंगाल शाखा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक्साइड मोरे से भवानीपुर तक 260 फीट लंबा 'तिरंगा' ले जाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

ओडिशा : रोशनी से सजाई गईं सड़कें और सरकारी इमारत

76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सरकारी भवनों, राज्य विधानसभा और पुलिस मुख्यालय की सड़कों को रोशनी से सजाया गया है। 

गुवाहाटी : रोशनी से जगमगाए जनता भवन और कामाख्या रेलवे जंक्शन

गुवाहाटी: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनता भवन और कामाख्या रेलवे जंक्शन को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया गया।
विज्ञापन

अंडमान-निकोबार : पानी के भीतर फहराया तिरंगा

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय तटरक्षक बल ने पानी के भीतर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें