फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: नारंगी सैन्य स्टेशन पर लहराया 75 फीट ऊंचा तिरंगा, सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख ने किया उद्घाटन

Sat, 15 Apr 2023 08:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, गुवाहाटी

सार

सेना के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि मेजर जनरल राजेश कुमार झा, कार्यवाहक जनरल ऑफिसर कमांडिंग 101 एरिया ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। साथ ही फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल को राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
पूर्वी कमान के प्रमुख ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित नारंगी मिलिट्री स्टेशन पर शनिवार को 75 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज को एक स्वयंसेवी संगठन के सौजन्य से नारंगी मिलिट्री स्टेशन के सैनिक पार्क में फहराया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने 51 सब एरिया की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज जवानों को अधिक उत्साहित करने के साथ ही अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन


सेना के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि मेजर जनरल राजेश कुमार झा, कार्यवाहक जनरल ऑफिसर कमांडिंग 101 एरिया ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। साथ ही फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल को राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मेजर जनरल आशिम कोहली (सेवानिवृत्त), सीईओ, 'फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया' भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें