फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: 730 डॉक्टरों ने गंवाई दूसरी लहर में जान, बिहार के सबसे ज्यादा

Thu, 17 Jun 2021 03:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहीद बताकर किया सलाम
  • सबसे ज्यादा 115 डॉक्टर बिहार में महामारी का शिकार बने, जबकि दिल्ली में 109 डॉक्टर
  • महाराष्ट्र में 23 डॉक्टरों ने जान गंवाई
विज्ञापन
कोरोना से मौत... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी घातक लहर के दौरान 730 डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इन डॉक्टरों को शहीद बताते हुए उनकी तारीफ की।

विज्ञापन


आईएमए के मुताबिक, सबसे ज्यादा 115 डॉक्टर बिहार में महामारी का शिकार बने, जबकि दिल्ली में 109 डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण के चलते आखिरी सांस ली। उत्तर प्रदेश में भी 79 डॉक्टरों का निधन इस महामारी के कारण हुआ। दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 37, कर्नाटक में 9, केरल में 24 और ओडिशा में 31 डॉक्टरों की जान गई। महाराष्ट्र में 23 डॉक्टर महामारी का शिकार बने।

उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महामारी के चलते जान गंवाने वाले डॉक्टरों को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट में आईएमए की तरफ से जारी कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले डॉक्टरों की सूची साझा की और कहा, मैं इन डॉक्टरों में से हर एक को हमारे देश को कोरोना संकट से बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालने के लिए सलाम करता हूं। इन शहीदों ने मुश्किलों और कठिनाइयों का डटकर मुकाबला किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो खुद को इनका परिवार और दोस्त कहलाने का सम्मान रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें