फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जयललिता की तरह' आयकर अधिकारी के घर छापे में मिली करोड़ों की 7000 साड़ियां

Wed, 01 Mar 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर अधिकारी के घर में छापेमारी में करोड़ो रुपये की करीब 7000 हजार साड़ियां मिली हैं। मिरर की एक खबर के मुताबिक एंटी क्रप्‍शन ब्यूरो के अधिकारियों ने कमर्शियल टेक्स के डिप्टी कमिश्नर के कर्नाटक में स्थित घर पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान अधिकारियों को जो मिला उससे वह चौंक गए। घर की अलमारी खोलने पर उनके सामने साड़ियों का ढेर लग गया। करीब 7000 साड़ियां डिप्टी कमिश्नर के घर से मिली, जिनको गिनने में टीम के अधिकारियों को पूरे 6 घंटे का समय लग गया। बताया गया कि इन साड़ियों की कीमत करोड़ों में है जो कि कई डिजाइन और अलग-अलग कपड़ों की थी।

इसके अलावा एसीबी टीम के अधिकारियों को प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले हैं। टैक्स अधिकारी और उसकी पत्नी के नाम पर तीन घर और बेंगलुरु में 1 फ्लैट व कई प्लॉट्स भी हैं। दंपती के दोनों बच्चे विदेश में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमिश्नर की पत्नी की हैं 7000 साड़ियां

सूत्रों के मुताबिक ये साड़ियां कमर्शियल टेक्स के डिप्टी कमिश्नर करियप्पा एन. की पत्नी की थी। घर में करोड़ो की साडि़यां मिलने पर जब एंटी क्रप्‍शन ब्यूरो की टीम ने उनकी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका साड़ियों का कारोबार है। टीम ने जब इस संबध में सबूत दिखाने को कहा तो उनका दावा झूटा निकला।

ऐंटी-करप्शन ब्यूरो के एक अधिकारी के मुताबिक कमर्शियल टेक्स के डिप्टी कमिश्नर करियप्पा एन 'घर में मौजूद सभी साड़ियों को गिनने में करीब 6 घंटे लग गए। कमर्शल टैक्स के अधिकारी की पत्नी के पास से इतनी महंगी साड़ियों के मिलने पर विश्वास करना आसान नहीं था। संभव है कि अधिकारी ने साड़ी की दुकानों पर रेड की हो और साड़ियों को घर ले आया हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें